ब्रेकिंग

होटल टाईम स्क्वेयर में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 5.16 लाख नगद जब्त, पुलिस की छापेमारी में ताश की गड्डी बरामद, होटल संचालकों को चेतावनी जारी…

Spread the love

बिलासपुर,,,, तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल टाईम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में चल रही जुआ की महफिल पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और कुल ₹5,16,000 नगद जप्त किया है।

यह कार्रवाई दिनांक 22 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना के अनुसार होटल के एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक कृष्णचंद सिदार (थाना प्रभारी, तारबाहर) और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन की अगुवाई में टीम गठित की गई।

टीम ने होटल टाईम स्क्वेयर में दबिश दी, जहां पर आरोपीगण 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़े गए। तत्काल घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

सतीश गुप्ता (52 वर्ष), बंगाली पार्क, सरकंडा, बिलासपुर

श्रवण श्रीवास्तव (42 वर्ष), गोल बाजार के पीछे, कमल टॉकीज के पास, बिलासपुर

सुरेश कुमार (71 वर्ष), 27 खोली, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

नरेश गुप्ता (52 वर्ष), विनोबा नगर, बिलासपुर

अमित सिंह (45 वर्ष), बिल्हा थाना क्षेत्र, बिलासपुर

शांतनु खंडेलवाल (47 वर्ष), गोडपारा, बिलासपुर

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रआर 681 राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस की सतर्कता से शहर में जुआरियों की धरपकड़ जारी, होटल व्यवसायियों को भी चेताया गया है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *