ब्रेकिंग

महंत ने मंत्रिमंडल विस्तार से असंतुष्ट बीजेपी के वरिष्ठ नेताओ को दिया खुल्ला ऑफर वाला बयान, जोगी परिवार का भी प्रतिमा कांड में समर्थन करने से खदबदाई राजनीति

Spread the love

पेंड्रा । मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद बीजेपी के भीतरखाने में पनप रहे असंतोष के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पेंड्रा में बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है, इसे बीजेपी के असंतुष्ट नेताओ पर डोरे डालने के तौर पर देखा जा रहा। वही प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मचे बवाल को लेकर  बयान दे उन्होंने जोगी परिवार को भी साटने पहल कर दी। इतना ही नही उन्होंने प्रदेश सरकार के नए मंत्रियों को अनुभवहीन भी बताया।


उन्होंने मंत्रिमंडल के गठन के बाद बीजेपी के भीतरखाने में पनप रहे असंतोष का हवाला दे इस असंतोष का फायदा उठाने का संदेश दिया,। पेंड्रारोड़ में उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सीनियर और अनुभवी नेताओ को दरकिनार कर नए विधायकों को साय मंत्रिमंडल में शामिल करने, के बाद बीजेपी के सीनियर नेताओ का अब नई सईबो का एक गुट बन रहा और वे संभावनाओं की तलाश में निकल गए हैं। महंत ने कहा कि अमर अग्रवाल और अजय चंद्राकर हमारे पुराने मित्र रहे हैं आज भी है, उन्होंने कहा कि ये सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं ऐसे में उनकी जगह नए और कांग्रेस व अन्य दलों से आये विधायको को मंत्री बनाने को लेकर उनके इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे,
हालाकि भाजपा के जिन नेताओं में वे असंतोष होना बताया रहे उनकी ओर से अभी तक खुलकर कोई बयान नही आये है…
लेकिन यदि ऐसा होता है तो ये भाजपा के लिए बड़ी मात होगी ऐसा कहा जा रहा, नेता प्रतिपक्ष के इस बयान को जहां कुछ लोग पार्टी में उनके द्वारा एका करने के रूप में देख रहे, वहीं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के प्रतिमा विवाद में उनके दखल वाले बयान को पार्टी के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुपरशीट करने के तौर पर देख रहे। क्योकि पूर्व सीएम भूपेश ने ही जोगी परिवार को पार्टी से बाहर करने अहम भूमिका निभाई थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *