ब्रेकिंग

नेता झूठ बोल रहे या अफसर अलाल, जब विकास के लिए फंड की कमी नही तो राजकिशोर नगर जोन कार्यालय के बगल की मुख्य सड़क इतनी क्यो बदहाल

बिलासपुर। नेता झूठ बोल रहे है या अफसर अलाल है। यदि दोनों नही तो फिर राजकिशोर नगर जॉन कार्यालय से लगा मुख्यमार्ग से लगा सड़क क्यो बदहाल है ये बड़ा सवाल है।
सरकार के मंत्री और नेता सार्वजनिक मंचो से भाषण दे रहे मि विष्णुदेब सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में साय साय विकास हो रहा और इधर आप खुद देख लीजिए विकास का दावा किस कदर गडढो और कीचड़ से सराबोर है।
ये गन्दे पानी से सराबोर तस्वीरे राजकिशोर नगर जॉन क्रमांक 7 के ठीक बगल के मुख्यमार्ग की है। इस रोड से रोजाना हजारों।की संख्या में लोग और गाड़ियों का आना जाना है। इस कार्यालय के प्रमुख जॉन कमिश्नर और पूरा स्टाफ भी इसी बदहाल सड़क से आवागमन कर रहा है।

ये तस्वीरें बयां कर रही कि जब जोन कार्यालय के बगल की सड़क का गए हाल है तो एरिया के रॉड का क्या हाल होगा।
राजकिशोर नगर बजरंग चौक से लेकर मुख्यमार्ग शनिमंदिर तक कि सड़क पर छोटे बड़े 57 गड्ढे है। मुख्यमार्ग की स्ट्रीट लाइटों का भी कोई भरोसा नही है कभी जलती है कभी ठप हो जा रही। मुख्यमार्ग से लगे गलियों और बस्ती में अंदर की सड़क बत्ती तो न जाने कब से ठप पडी है।

चंदन आवास तुलसी आवास और आसपास के इलाकों की स्ट्रीट लाइटे करोड़ो की लाइट और ठेके के बाद भी न जाने कब से बन्द पड़ी है। नागरिकों का कहना है कि उन लोगो ने कईं बार शिकायत की पर कोई देखने सुनने वाला ही नही है। निगम और ठेकेदार का अमला छठपूजा के दौरान छठघाट के पेड़ आया तो उन्हें भी इस शिकायत से अवगत कराया गया पर कोई झांकने तक नही आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *