ब्रेकिंग

शहर भर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पुतवा रहे दीवार, निगम मुख्यालय के ठीक सामने तहसील कार्यालय में कूड़े का अलकरहा पहाड़, मंडरा रहे खतरनाक सांड…

Spread the love

बिलासपुर तहसील कार्यालय परिसर

बिलासपुर/ ये न्यायधानी के अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का दृश्य है, इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे यहाँ स्वच्छता अभियान का डंका बज रहा है…

स्थानीय निगम प्रशासन लाखो रुपये खर्च कर स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर दीवारो पर स्लोगन लिखवाकर प्रचार – प्रसार कर रहा, हर माह शहर की सफाई व्यवस्था पर 8 से 9 करोड़ खर्च हो रहा। दीगर प्रान्त की दो ठेका कम्पनी को सड़कों और बाजारों की सफाई, डिवाइडर फुटपाथ और प्रतिमाओं की धुलाई व कचरे के सम्पूर्ण निदान का ठेका दिया गया है, वही लोकल ठेकेदारों से नाले – नालियों की सफ़ाई के लिए ठेके पर लेबर लिए गए है।
इसके बावजूद सफाई व्यवस्था का ये हाल है कि निगम मुख्यालीनके ठीक सामने तहसील कार्यालय में कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया जिसके इर्द- गिर्द खतरनाक सांड परिसर के इस कूड़े के ढेर पर मंडरा रहे… इस दफ्तर में रोजाना सैकड़ो पक्षकारों का आना- जाना लगा रहता है लोग यहाँ अपने जमीन जायदाद सम्बन्धी मामले लेकर आते है पर न तो यहाँ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त है न सुरक्षा के कोई इंतजाम, सांडों का आतंक सारा शहर देख रहा पर जिम्मेदारों को ये सब क्यो दिखाई नही देता ये समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *