ब्रेकिंग

कोषाध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष की कुर्सी पर बल्लू की ‘बल्लेबाजी’ जूना बिलासपुर व्यापारी संघ में सिंधी समाज के उपाध्यक्ष बलराम हरियाणी (बल्लू) की ताजपोशी, सर्वसम्मति से मिली कमान; बोले व्यापारियों का साथ मिला तो संगठन को बनाएंगे और मजबूत…

Spread the love

बिलासपुर,,,, जूना बिलासपुर व्यापारी संघ की वर्ष 2025-26 के लिए चुनावी बैठक पूज्य सिंधी पंचायत भवन, जूना बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में श्यामलाल हरियाणी एवं मनोहर लाल आहूजा मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सिंधी समाज के उपाध्यक्ष एवं जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष बलराम हरियाणी (बल्लू) को व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताते हुए विश्वास व्यक्त किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम हरियाणी ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी संघ की मजबूती और व्यापारियों के हितों के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने आने वाले वर्षों में संघ की गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।
बैठक में व्यापारियों ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जूना बिलासपुर व्यापारी संघ और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।
इस दौरान संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में आपसी समन्वय, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *