ब्रेकिंग

बैनर और पोस्टर और संवेदनहीन भोज पॉलिटिक्स को लेकर राजधानी तक धमाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को नोटिस…

Spread the love


रायपुर/ बिलासपुर/कोटा ब्लॉक में मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा के दौरान बैनर पोस्टरों से एआईसीसी महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की तस्वीरें गायब होने और 2 दिन पहले सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता सहित दो की मौत लोगो की मौत व मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आपोला में गंभीर होने के बावजूद शहर के एक होटल में ब्लॉक अध्यक्षों और चुनिंदा समर्थकों के भोज पॉलिटिक्स पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अब सबकी नजरें जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री  के जवाब पर टिकी है, पर इस घटना ने कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी और चुगलखोरी को भी उजागर कर दिया है, क्योकि भोज पॉलिटिक्स की खबर राजधानी तक पहुचाने की बाते भी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *