ब्रेकिंग

एनएसयूआई ने शिक्षा के व्यापारीकरण की अर्थी निकाल कलेक्ट्रेट के सामने किया उग्र प्रदर्शन पुलिस से भी भिड़ गए, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप भृष्ट डीईओ को निलंबित करने की मांग

Spread the love


0 धक्का देकर अंदर घुसने किया प्रयास तो सिपाही ने गेट पर जड़ दिया ताला
0 लगाए शासन और प्रशासन में बैठे अफसरों पर मिली भगत के आरोप
0 कहा 20 दिनों में कार्रवाई नही की गई तो करेंगे उग्र आंदोलन

बिलासपुर। एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में शिक्षा के व्यापारीकरण की अर्थी निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल के साथ झूमाझटकी भी हुई। कलेक्टर के मार्फ़त राज्यपाल के नाम सौपे गए ज्ञापन में भृष्ट शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग की गई है।


जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में अर्थी लेकर कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुचे छात्रों के समूह को देख सिपाही ने आनन- फानन में गेट पर ताला लगाया। उत्तेजित छात्र नारेबाजी करते हुए अंदर घुसने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस बल ने अर्थी को छिनने का प्रयास किया जमकर झूमा झटकी हुई।

जिलाध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधिकारी पर शिक्षा का व्यापारीकरण कर अकूत सम्पत्ति जमा करने और एसीबी की कार्रवाई के बाद भी उन्हें न हटाने को लेकर भी शासन और प्रशासन के अफसरों पर गम्भीर आरोप लगाए।

रंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई
विक्की यादव,, विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई बेलतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *