ब्रेकिंग

पता नही कौन फिरकी ले रहा, फिर रूक गई ज्वाली नाला रोड पर कार्रवाई, ईशारा मिला तो मातहत ने पूछा कितनी जेसीबी और डंपर लगाना है, जवाब मिला रुको यार, ऐसे चल रहा निगम प्रशासन

Spread the love

बिलासपुर पुराने बस स्टैंड के प्रस्तावित सबस्टेशन को दूसरे जगह शिफ्ट करने विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों ने जगह मांगा तो निगम आयुक्त ने मातहतों के साथ ज्वाली रोड की जमीन को दिखा कब्जे के डर से जल्द काम कराने कह दिया। इसके बाद उन्होंने आधे-अधूरे टूटे भवनों पर पर्दा डाल चल रहे काम को लेकर नाराजगी जता फिर से कार्रवाई करने इशारा किया। उत्साही मातहत ने पूछा साहब कितनी जेसीबी और डंपर लगाना है तो जवाब मिला अभी रुको यार। सवाल यह उठ रहा कि कौन फिरकी घूमा रहा, क्यो निगम प्रशासन शांत पड़ गया क्या जिसे अवैध बता कार्रवाई की जा रही थी सब वैध हो गया।

ज्वाली पुल रोड पर एक- दो दिन में फिर कार्रवाई का हल्ला था, अफसर भी कह रहे थे कि अभी खबर मत बनाइये, गुरुवार को निगम आयुक्त अपने मातहत स्टाफ और विधुत वितरण कम्पनी के नेहरू नगर जॉन के अफसरों के साथ ज्वाली पुल रोड पर जैसे ही पहुँचे खलबली मच गई। निगम आयुक्त ने नाले के बगल की एक जमीन को दिखा विद्युत वितरण कम्पनी के अफसरों से यहां जल्द काम शुरू कराने कहा, इसके बाद वे यहाँ पिछली कार्रवाई के दौरान टूटे-फूटे भवनों का जायजा लेने लगे तब उन्होंने नाले से लगे सड़क किनारे ग्रीन नेट से ढंके उस चर्चित 3 मंजिला काम्प्लेक्स को देखा जहाँ नोटिस के दावे के बावजूद निर्माण कार्य चल रहा था, इससे भड़के निगम आयुक्त ने भवन शाखा अधिकारी और जोन कमिश्नर से जवाब तलब कर फिर से कार्रवाई के निर्देश भी दिए, लेकिन पता नही किसने फिर ऐसी फिरकी घुमाई कहां से कॉल आया कि कार्रवाई एक बार फिर टल गई, क्योकि मामला चैतू- बैशाखू का नही बड़े लोगो का है।


कह रहे आवासीय कर रहा ऊपर करा लिया निर्माण

2 आवासीय नक्शो पर तने जी प्लस थ्री व्यवसायिक काम्प्लेक्स के सम्बंध में निगम के भवन शाखा अधिकारी कह रहे कि भवन निर्माता अब उसे तोड़कर आवासीय बना रहे, लेकिन ऊपर- नीचे और निर्माण जारी है।

सुरेश शर्मा, प्रभारी भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *