
बिलासपुर,,,, नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में अध्यक्ष द्वारा कार्यालय में घुस कर महिलाओं की मौजूदगी में अश्लील गाली गलौज कर सहायक राजस्व निरीक्षक से धक्का मुक्की कर मारने के लिए कुर्सी उठाने का मामला तुल पकड़ने लगा है!


स्वायत सासी कर्मचारी संघ ने निगम के अफसरों को शिकायत सौंप मामले की जांच करने मांग रख दी है! साथ ही मांग पूरी न होने पर उचित कदम उठाने का ऐलान भी कर दिया है!


सर्वाधिक नाराजगी कार्यालय के महिला कर्मियों में है! जिनकी मौजूदगी में ही जोन अध्यक्ष ने कार्यालय में होली का बरगंडा गाड़ दिया, इधर स्वायत सासी कर्मचारी संघ की चहल कर्मी ने निगम में आंदोलन के संकेत दे दिए है! अध्यक्ष का कहना है! कि भले ही जिस सहायक राजस्व निरीक्षक का जोन कमिश्नर ने अध्यक्ष का समझौता करा दिया हो पर अपमान उन महतारियो का है! जिनकी वंदना कर सरकार प्रदेश में सत्ता सिंह हुई है!
अब देखना होगा कि सबका साथ सबका विकास और महिला सशक्ति करण का दावा करने वाली शासन, प्रशासन, पार्टी, संगठन पहले कौन सुचिता दिखाता है! या फिर अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी साय साय गूंजता है!



