
बिलासपुर . / न्यायधानी बिलासपुर के सर्व सवर्ण समाज ने भी जातिगत आरक्षण व्यवस्था में बदलाव कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करने आवाज बुलंद की है। गुरुवार 27 अगस्त को इसी मांग को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप शिक्षा और रोजगार में समान अवसर की मांग की है।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि देश की आजादी के बाद सामाजिक और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई थी, सवर्ण समाज की मांग है कि अब आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा कराकर इसका लाभवास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए। समाज के लोगों ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य जरुरतमंद और पिछड़े वर्गों को आगे लाना था, लेकिन लंबे समय बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ है। उनका तर्क है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति चाहे किसी भी जाति का हो, उसे शिक्षा और रोजगार में समान अवसर मिलना चाहिए। आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति और वास्तविक जरुरत को बनाया जाए। इज़के साथ ही सवर्ण समाज ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों में संशोधन की भी मांग रखी ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भेदभाव और असमान अवसर का सामना न करना पड़े, इसके लिए नीतियों में आवश्यक सुधार किए जाए। आरक्षण को किसी वर्ग के खिलाफ खड़ा करने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों का अवसरों से वंचित न होना पड़े।
इस अवसर पर
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला,कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, सचिव राजेश शुक्ला, संयोजक मनोज तिवारी, अनिल तिवारी, सिंघी सेंट्रल पंचायत समाज के अध्यक्ष विनोद मेघानी, धनराज आहूजा, डी.डी. आहूजा, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अजय सिंह परिहार, प्रियंक परिहार, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, गुजराती समाज अध्यक्ष केतन सुतारिया, अरविंद भानुशाली, हरि भाई पटेल, वितेंद्र पाठक, गोपाल जैन, पंजाबी समाज अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा, अमरजीत दुआ, नितिन छाबड़ा, राजेश आहूजा, चरणजीत गंभीर, राजेंद्र अग्रवाल राजू कैलाश गुप्ता, वंदे मातरम मित्र मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, विंध्य ब्राह्मण समाज से आशुतोष मिश्रा, शुभम त्रिपाठी तथा मारवाड़ी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ईश्वर तिवारी, मनीष अग्रवाल, जगदीश त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, गोपाल मिश्रा, संदीप बाजपेयी, दिव्य प्रकाश दुबे, विनय दीक्षित, रोशन अवस्थी, अनुग्रह मिश्रा, एस.एन. बाजपेयी, रौशन सिंह चुट्टू अवस्थी
सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के पदाशिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
