
बिलासपुर/ शहर के समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने शुक्रवार रक्षाबंधन की रात शहर के मध्य सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए कहा कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारा सदैव बिलासपुर की पहचान रही है।
उन्होंने विभिन्न समाज के वरिष्ठजनों से भाईचारे का माहौल बना कौमी एकता का सन्देश देने की अपील की है।
भाजपा नेता श्री गुम्बर ने कहा कि शहर और अंचल के प्रत्येक नागरिक की ये जिम्मेदारी है कि वे न्यायधानी और संस्कारधानी के नाम से गौरान्वित बिलासपुर के गौरव को बनाये रखे।
उन्होंने कहा कि बिलासा की नगरी में हर वर्ग हर समुदाय के लोग सालो से निवासरत है, एक दूसरे के त्योहार पर एक दूसरे को मान सम्मान देते आ रहे है। पर्वो के दौरान सभी समुदाय के लोग स्टॉल लगाकर दूसरे समुदाय के जुलूस में सेवा देते है, उन्होंने प्रशासन से घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा शहर का सौहार्द और माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की बात कही।
