ब्रेकिंग

न्यायधानी के नगर निगम का आदर्श पेट्रोल पंप बोले तो फोकला फांसी, फिर ड्राय बता कर रहे बाय- बाय, विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, कोस रहे भटक रहे लोग…

Spread the love

बिलासपुर/ न्यायधानी के नगर पालिक निगम का आदर्श पेट्रोल पंप के आये दिन ड्राय होने के कारण इस संस्थागत सर्विस सेंटर से आमजन के विश्वास टूटता जा रहा। रक्षाबंधन की शाम फिर पम्प ड्राय हो गया जिसके चलते यहां पेट्रोल भराने पहुँचे लोगो को मन मसोस निगम प्रशासन को कोस वापस लौटना पड़ा…लोग यहां से दूसरे पेट्रोल पंप दौड़ लगाते दिखे।

संस्थागत पेट्रोल पंप के प्रति लोगो की विश्वसनीयता रहती हैं। शहर में नगर निगम के बाद ईदगाह चौक के पुलिस लाइन परिसर में दो मशीन के साथ स्थापित पुलिस पेट्रोल पंप में ग्राहकों की रेलमपेल मची है, मशीनों की संख्या दो से बढ़कर 18 हो गई जिनमे सीएनजी के भो मशीनें शामिल है। वही नगर निगम का आदर्श पेट्रोल पंप स्थापना के बाद से घसीट घसीट कर चल रहा,,, यही वजह है कि निगम का यह आदर्श पेट्रोल पंप अभी तक केवल 4 मशीनों तक ही अटक कर रहा गया।
ऊपर से संकट ये कि निगम के आदर्श पेट्रोल पंप में आये दिन पेट्रोल का टोंटा रहता है, आये दिन पंप ड्राय होने के कारण वाहन धारकों को लौटना पड़ता है। ज्यादा दिक्कत उन वाहनधारको को होती है जो शहर भर के पेट्रोल पम्पों को छोड़ यहाँ के भरोसे आते है, फिर निगम प्रशासन की अव्यवस्था को कोसते हुए दूसरे पेट्रोल पंप की दौड़ लगाते है।
रक्षाबंधन के शुक्रवार शाम से निगम का आदर्श पेट्रोल पंप ठप पड़ा है, जो दूसरे दिन शनिवार को भी ठप रहा। पंप के कर्मचारी पंप को घेरकर बैठ हाथ हिलाकर लोगों को हकालते रहे कि पेट्रोल नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *