ब्रेकिंग

फिर सड़क पर पसरे मवेशी से टकराने से बाइक सवार 3 ग्रामीणों की मौत,हाईकोर्ट की फटकार और सख्त चेतावनी के बाद भी प्रशासन मवेशियों के प्रबन्धन में नाकाम

Spread the love

कोरबा। हाईकोर्ट की फटकार और सख्त चेतावनी के बावजूद प्रशासन सड़को पर पसरे मवेशियों के उचित प्रबन्धन में नाकाम रहा। नतीजतन कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सरदुकला के सड़क पर बैठे मवेशी से टकराने से बाइक सवार 3 लोगो की मौत हो गई। तीनो आपस मे रिश्तेदार बताए जा रहे।

पुलिस के मुताबिक दादर बस्ती निवासी रामायण सिंह राठिया, सादराम राठिया और सुख सिंह राठिया गत 21 जून एक बाइक पर करतला ब्लाक के ग्राम कोटमेर में रिश्तेदार के यहां बकरा-भात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से वापस कोरबा लौट रहे थे, इस हादसे में बाइक सवार
दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। करतला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौंप दिया।

  गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने प्रशासन को सड़कों पर पसरे मवेशियों से टकराकर हो रही लगातरा मौतों पर सभी जिलों के प्रशासन को जमकर फटकार लगा मवेशियों के उचित प्रबंधन के निर्देश डिये थे, पर प्रशासन मवेशियों के प्रबंधन में नाकाम रहा। हाईकोर्ट ने सख्त चेतावनी दी थी कि कही भी मवेशियों के कारण कोई मौत होती है तो इसकी जिम्मेदारी वहां के प्रशासन की होगी, तब ये हालात है।

        विडम्बना है बिन्दुत्व और गौमाता के नाम पर राजनोति करने वाले भाजपा शासनकाल मे मवेशियों के प्रबन्धन का ये हाल है।कि वे  प्रशासन  से मवेशियों का उचित प्रबंधन तक नही कर पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *