ब्रेकिंग

समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!

Spread the love

बिलासपुर/ वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र गुम्बर ने शुक्रवार रक्षाबंधन की रात शहर के मध्य सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए इसकी निंदा की है, उन्होंने कहा कि बिलासपुर सदैव आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए चर्चित रहा है। उन्होंने विभिन्न समाज के वरिष्ठजनों से भाईचारे का माहौल को बनाकर कौमी एकता का सन्देश देने की बात कही।
भाजपा नेता श्री गुम्बर ने कहा कि शहर और अंचल के प्रत्येक बिलासपुरियन्स पर ये दोहरी जिम्मेदारी है क्योकि वे न्यायधानी ही नही संस्कारधानी के नाम से भी गौरान्वित बिलासपुर के रहवासी है।
उन्होंने कहा कि बिलासा की नगरी में हर वर्ग हर समुदाय के लोग सालो से निवासरत है, एक दूसरे के त्योहार पर एक दूसरे को मान सम्मान देते आ रहे है

उन्होंने प्रशासन से घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा शहर का सौहार्द और माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *