ब्रेकिंग

अरे कीने में एक दौ जाल फंस गई जल मछरी, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के गड्ढेदार सड़क पर कांग्रेसियों ने  किया जाल फेंक मछली पकड़ प्रदर्शन… मौके पर तान दिया विधायक धरम भईया का पोस्टर…!

Spread the love

0 प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जगाने कांग्रेस की अनोखी पहल

0कड़ार-सेंवार, धमनी, नगपुरा के गड्ढेदार सड़क के गड्ढों पर किया जालफेंक प्रदर्शन*

बिलासपुर/ बिल्हा विधानसभा क्षेत्र कड़ार-सेंवार, धमनी, नगपुरा के कीचड़- पानी से सराबोर गड्ढेदार सड़क के गड्ढों पर कांग्रेस ने जाल डालकर मछली पकड़ने का प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े पानी और कीचड़ से सराबोर सड़क गड्ढों को तालाब का प्रतीक दर्शाने गड्ढों में मछली जाल फेंककर मछली पकड़ने प्रदर्शन कर प्रशासन के अफसरो और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने कवायद की।

जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) के अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में आयोजित इस अनोखे और जंगी प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय हलाकान परेशान ग्रामीणों की भी मौजुदगी रही। कांग्रेसजनों और ग्रामीणों का कहना है कि ये सड़क कई गांवों को जोड़ती है जो पिछले चार सालो से बदहाल और जर्जर है。 बारिश का पानी जमा होने से यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे आवागमन जानलेवा और दूभर हो गया है। वे लोग पूर्व में ज्ञापनबाजी और प्रदर्शन जिम्मेदारों को कई बार समस्या से अवगत करा चुके लेकिन हर बार केवल मरम्मत के नाम पर आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने पक्की नाली और सडक का निर्माण करा अंचलवासियो और राहगीरों को
इस जानलेवा परेशानी से निजात दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *