ब्रेकिंग

अब न्यायधानी के मेयर और उनके पति पर लगा सरकारी जमीन पे कब्जा कर ईंट भट्टा चलाने आरोप, कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर से शिकायत कर की दोषियों और राजस्व विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी में चैतू बैशाखू ही नही नगर निगम की मेयर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी पर भी सरकारी जमीन में कब्जा कर ईंट भट्ठे के संचालन का आरोप लगा है। निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जांच और कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस पार्षद दल का आरोप है कि महापौर पूजा विधानी एवं उनके पति अशोक विधानी कई वर्षों से मोपका के बूटा पारा और देवरीखुर्द क्षेत्र में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से ईंट भट्ठे का संचालन कर रहे है, जबकि वही उनकी निजी जमीन भी होना बताया जा रहा, इसके बावजूद वे सरकारी भूमि पर कब्जा कर ईंट भट्ठा चला रहे है।
कांग्रेस पार्षद दल का कहना है कि कुछ दिन पहले इस अवैध कब्जे को लेकर मीडिया में खबरें भी आई थीं, जिसमें बताया गया था कि किस तरह राजस्व विभाग से मिलीभगत कर शासकीय भूमि पर अवैध ईंट भट्ठा चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद दल ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करा दोषियों और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
000

ये आरोप बे बुनियाद है, निराधार है, ये जमीन मेरे नाम पर 2038 तक लीज पर है, दोमुहानी की जमीन मेरे खुद की है जिस पर फार्म हाउस है।
पूजा विधानी
मेयर, नगर पालिक निगम बिलासपुर

भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर

लक्ष्मीनाथ साहू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, बिलासपुर

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *