ब्रेकिंग

अब कोनी के रिवरव्यू कालोनी के पीछे की तालाब पर दबंगो की नजर, रात में दर्जन भर हाइवा लगाकर पटवाया जा रहा

Spread the love


0 पाइप लाइन और सड़क ध्वस्त, न पुलिस ध्यान दे रही न जोन के अफसर
0 मना करने पर हाइवा चालको द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप

भारी भरकम हाइवा के आवागमन से नाली का पाइप टूटकर लटका

बिलासपुर। अब कोनी के रिवर व्यू कॉलोनी के पीछे तालाब को दबंगो द्वारा पटवाने और भारी भरकम हाइवा के आवागमन से पाइप लाइन टूटने के कारण जलापूर्ति ठप होने और सड़क के बदहाल होने की खबर है।

भारी भरकम मिट्टी लोड हाइवा के आवागमन से धंसी सड़क


बताया जा रहा कि पिछले 10 दिन से रात भर हाईवा ट्रक में मिट्टी भरकर तालाब में पाटा जा रहा है। मिट्टी लोड भारी भरकम हाइवा के अंधाधुन्द कालोनी के अंदर दौड़ने के कारण कॉलोनी के पेयजल की पाइप लाइन ध्वस्त और सड़के अस्त-व्यस्त हो गई। कॉलोनीवासी तीन बार पाइप लाइन की मरम्मत करा चुके हैं।खबर है कि रविवार रात फिर पानी का पाइप लाइन भारी भरकम हाइवा के आवागमन से टूट गया। जिससे सुबह से पानी की सप्लाई ठप रही। कॉलोनी वालों का आरोप है कि यहां हाइवा लाने- ले जाने से मना करने पर हाइवा वाले से मारने की धमकी दे रहे हैं। कॉलोनी वासी भयभीत है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के पिछले हिस्से का यह तालाब पहले ग्राम पंचायत में आता था । कोनी क्षेत्र के निगम में शामिल होने के बाद से यहाँ के जमीनों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि रसूखदारों की नजर अब तालाबो पर है।

पाइप लाइन टूटने के कारण बहे पानी से सड़क पानी भरे गड्ढे में तब्दील


अभी हाल ही में शराब कारोबारियो द्वारा अशोक नगर सरस्वती शिशु मंदिर के सामने के तालाब को अपने नाम पर चढ़वाकर पटवाने का मामला भी सामने आ चुका है। सवाल यह उठ रहा कि जब सरकार ने सभी तालाबो को सरकारी घोषित कर दिया है तो फिर तालाबो की जमीनें कैसे निजी बनाकर लोगो के नाम चढ़ा दी जा रही। क्या छत्तीसगढ़ में नियम कानून कि वॉट लग गई हैं कि कुछ भी हो न रहा है।
नागरिकों का आरोप है कि पास में कोनी थाना है निगम का जोन कार्यालय है सबको इस बात की खबर है कि कोनी रिवर व्यू कालोनी के तालाब की अंधाधुंध पटाई कराई जा रही पर कोई देखने सुनने वाला नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *