ब्रेकिंग

रोटी बैंक का प्रयास कोई भूखा ना सोए , जन्मदिन हो तो ऐसा, सीख ले नई पीढ़ी

Spread the love

बिलासपुर:— बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में विगत 6 वर्षों से रोटी बैंक द्वारा दीनदुखियों असहायों एवं आमजन को भोजन की सेवा दी जा रही है। 11 सितंबर 2018 को संस्था के संस्थापक राहुल शर्मा के जन्मदिन से शुरू हुआ यह उदर पोषण यज्ञ अनवरत जारी है।

श्री शर्मा इस रोटी बैंक को अपने सहयोगियों रितेश शर्मा (चीकू), दीपा यादव और अन्य सदस्यों के साथ संचालित कर रहे।कंडाके की ठंड हो , बारिश हो या गर्मी 365 दिन संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन के पास दीन-दुखियों व असहायों को भोजन पैकेट और फलाहार का वितरण किया जा रहा है।
सोमवार को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भी भोजन के साथ फलाहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर निरंकार तिवारी, रितेश शर्मा (चीकू), दीपा यादव, दुष्यन्त कुमार कश्यप, एवं रोटी बैंक के सेवक मौजूद रहे …


भूखे और असहाय रोज करते है वाहन का इंतजार

रेलवे स्टेशन के पास रोटी बैंक के वाहन का गरीब और भूखे लोग रोज इंतजार करते देखे जा सकते है।

नई पीढ़ी के लिए बड़ी सीख

ये सीख है उन युवाओं के लिए जो अपने या अपने साथियों के जन्मदिन पर अपने नाम के प्रत्येक शब्द के कैपिटल लेटर का अलग-अलग केक बनवाकर काटते है और हजारों रुपये के पटाखे फोड़ केके को खाने के बजाय एक दूसरे के चेहरे पर पोतकर हुड़दंग मचाते है। उन्हें भी इस फिजूल खर्ची के बजाय अपने या अपने साथियो के जन्मदिन पर गरीब असहायों और भूखों की सेवा करनी चाहिए ताकि कोई भूखे पेट न सोए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *