ब्रेकिंग

आरक्षक पर बीच सड़क गुंडागर्दी: गाड़ी की टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना हमला, तीन युवकों ने मिलकर की पिटाई, पुलिस ने तुरंत पकड़ा, मामला दर्ज…




बिलासपुर,,, कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है यह घटना बस स्टैंड के पास स्थित कश्यप कॉलोनी की है, जहां आरक्षक दिलीप अपने घर के बाहर खड़ा था..

जानकारी के मुताबिक, एसपी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक दिलीप अपने घर के सामने खड़ा था इसी दौरान गाड़ी सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पीछे से आरक्षक की गाड़ी को टक्कर मार दी.. इसके बाद आरक्षक और युवकों के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि तीनों युवकों ने मिलकर आरक्षक पर हमला कर दिया..

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है.. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है वहीं आरक्षक को मुलाहिजा के लिए अस्पताल भेजा गया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *