ब्रेकिंग
Uncategorized

लायन सर्विसेज के कर्मचारियों ने किया हड़ताल, स्वछता पखवाड़ा के दूसरे दिन भी ठप रही सफाई कम्पनी के मैनेजर पर लगा कर्मचारियों को धमकाने का आरोप

बिलासपुर। निगम की ठेका कम्पनी लायंस सर्विसेज के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और समय से वेतन देने की मांग को लेकर दो दिन से कम बन्द हड़ताल कर रखा है। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।


      ठेका कम्पनी के कर्मचारियों ने कम्पनी के मैनेजर पर गम्भीर आरोप लगा दूसरे दिन भी राघवेंद्र राव सभा भवन के हवाई सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि हर बार वेतन के लिए हड़ताल करना पड़ रहा। तभी वेतन मिल रहा है। इस बार भी कल बुधवार को हड़ताल के बाद कर्मचारियों को वेतन दिया गया।कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 8000 रुपये वेतन दिया जा रहा। उनकी मांग है कि8 उनका वेतन बढाया जाए और समय पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाय। इसके अलावा कर्मचारियों ने पीएफ साप्ताहिक अवकाश और मेडिकल सुविधाओ को लेकर भी मांग रखी।


साथ ही कम्पनी के मैनेजर पर हड़ताल पर जाने पर नौकरी से निकालने और बोनस रोकने आरोप लगाया।
स्वछता अभियान ध्वस्त-
शासन ने 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वछता सेवा पखवाड़ा का ऐलान किया है। लेकिन हड़ताल के कारण सफाई ठप है।
कलेक्टर दर का पालन नही-
ठेका श्रमिको को 10 हजार 640 रुपये परिश्रमिक दिया जाना चाहिए लेकिन निगम के अधीन कार्यरत ठेका कम्पनी के श्रमिकों को 7- 8 हजार ही पारिश्रमिक दिया जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button