
बिलासपुर। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के पीएम के खिलाफ फेसबुक में अभद्र पोस्ट करने वाले पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाभाजपाध्यक्ष ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।




सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक श्री तिवारी ने फेसबुक पर पीएम के खिलाफ अपशब्द लिख कर पोस्ट किया । इस बात की जानकारी होने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह थाना सिविल लाइन पहुचे और पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
इसके पूर्व भी वे पूर्व महापौर रामशरण यादव के साथ वायरल ऑडियो के कारण चर्चा में आये थे। दोनो के बीच कांग्रेस की पूर्व प्रभारी हरियाणा की नेत्री पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले टिकट वितरण में जमकर लेनदेन होने का ऑडियो खूब चर्चा में रह अब इस बार वे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र पोस्ट को लेकर घिर गए है।
000
मैं बाहर हूं, मामला संज्ञान में आने से आक्रोशित कार्यकर्ता ने चर्चा के बाद सिविल लाइन में एफआईआर कराया है, प्रधानमंत्री चाहे किसी भी राजनीतिक दल के हो वे संवैधानिक पद पर है, ऐसे में उनके खिलाफ एक पूर्व विधायक द्वारा अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि फिर कोई ऐसी हिम्मत न करे।
दीपक सिंह,
जिलाध्यक्ष, भाजपा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

