

0 कहा शोसल मीडिया में 80 परसेंट के छूट के झांसे में आकर गए थे ब्रांडेड कपड़े खरीदने

0 सेल ब्रांडेड एक्जीबिशन के नाम से, 27 हजार से अधिक का बिल दिया मेसर्स अयाज खान के नाम से

बिलासपुर,,,, तेलीपारा के अनिमेश रजक ने शहर के हॉटल मेरियाट में लगे ब्रांडेड कपड़े के प्रदर्शनी पर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार कर भीड़ जुटाने और उपभोक्ताओं को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कपड़े थमाकर 27 हजार का चुना लगाने का आरोप लगाया है! अनिमेष और उसके साथियों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है! सिविल लाइन थाने में की गई शिकायत में अनिमेष और उसके साथियों का कहना है! कि वे लोग स्टाग्राम में ब्रांडेड कंपनियों के कपड़ों पर 80 फीसदी की छूट के झांसे में आकर वे लोग ब्रांडेड कपड़े खरीदने मंगला चौक के पास 36 मॉल के पीछे हॉटल मैरियाट में लगे सेल में ब्रांडेड कपड़े खरीदने गए थे… वे और उनके साथियों ने ब्रांडेड और 80 प्रतिशत के छूट के झांसे में आकर अपने अपने लिए जींस, जैकेट, और अन्य सामान खरीदा… जब घर जाकर पैकिंग को खोल कर देखा तो उन्हें कपड़ों के फर्जी होने का संदेह हुआ… उन्होंने अपने तरीके से इसकी तस्दीक कराई… और ब्रांडेड के नाम पर दिए गए… नकली कपड़ों को वापस करने हॉटल मैरियाट के कपड़ों के सेल पर पहुंचे… तो सेल के स्टाफ ने उन्हें बीका हुआ माल वापस नहीं होगा कहकर सब ब्रांडेड है! कहकर उन्हें पैसे वापस लौटाने से मना कर दिया… इसके बाद अनिमेष और उसके साथियों ने सिविल लाइन थाने में थानेदार के समक्ष इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा ब्रांडेड के नाम पर नकली माल टिकाने का आरोप लगाते हुए… कार्रवाई की मांग की….
000
अनिमेष रजक,तेलीपारा
अनिमेष और उसके साथियों के पास इस बात का क्या प्रमाण है! कि कपड़े ब्रांडेड नहीं है! सभी कपड़े ब्रांडेड है! उन्हें मेसर्स आयाज खान इंटरप्राइजेस के नाम से बकायदा GST बिल दिया गया है! ये आरोप सरासर गलत है! कि कपड़े ब्रांडेड नहीं है! सभी कपड़े ब्रांडेड है!
लुकमान मैनेजर
मेसर्स आयाज खान इंटरप्राइजेस एंड सेल होटल मेरियट बिलासपुर मंगला चौक



