ब्रेकिंग

भोईपारा में माता रानी का भव्य सजा दरबार, सार्वजनिक महिला मंडल के दुर्गोत्सव में भक्ति का चढ़ा ऐसा रंग, जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका, नवरात्रि की रौनक ने बढ़ाई श्रद्धा और उत्साह की चमक…

Spread the love




बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है! इसी कड़ी में शहर के जूना बिलासपुर भो

ईपारा, कतियापारा क्षेत्र में सार्वजनिक महिला मंडल दुर्गोत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान की गई है! नवरात्रि के आगमन के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है! और श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं!
समिति द्वारा नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है! मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है! देवी के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना कर रहे हैं! नवरात्रि के दौरान माता रानी की आराधना को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है!


शारदीय नवरात्रि भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रमुख पर्व है! इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है!भक्तजन व्रत रखकर और पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं! शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में भी धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं! जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है!
कतियापारा भोईपारा में सार्वजनिक महिला मंडल दुर्गोत्सव समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना ने नवरात्रि पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं! नवरात्रि का यह पावन पर्व लोगों को आपसी सद्भाव, एकता और सकारात्मकता का संदेश भी दे रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *