ब्रेकिंग

पेंडरवा में अवैध सम्बन्ध के सन्देह में खूनी रंजिश, महिला की तलवार से आंख निकाल हत्या, 7 घायल सिम्स दाखिल, वारदात के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल, 3 आरोपी अरेस्ट

Spread the love

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के सन्देह में युवक की हत्या करने पहुंचे आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी। इस ववारदात में गंभीर घायल 7 लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन आरोपियों ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वारदात रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा गांव की है, बताया जा रहा कि गांव के एक युवक का गांव की एक महिला से कथित अवैध संबंध था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़े हुए।

माहौल तब गड़बड़ाया जब बुधवार शाम सुरेश श्रीवास, सुमित श्रीवास और नैतिक श्रीवास धारदार हथियार से लैस होकर शेख सलीम पर हमला करने उसके घर पहुँचे पर वह नहीं मिला तो हमलावरों ने उनकी मां मुराद बेगम पर तलवार से हमला किया और उसकी आंख निकालकर हत्या कर दी। इस वारदात में पीड़ित पक्ष के महिला-पुरुष समेत 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन, साहिस्ता परवीन शामिल हैं। सभी को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां कुछ की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही।

ये है मामला

बताया जा रहा कि आरोपी सुरेश श्रीवास को अपनी पत्नी के शेख सलीम से अवैध संबंध का सन्देह था, इसी सन्देह में उसने अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आयेदिन विवाद होता था, इसी का बदला लेने हथियार से लैस आरोपियों ने शेख सलीम की गैरमौजूदगी में उनके परिजनों पर ताबड़तोड़ हमला किया।

रजनेश सिंह (एसएसपी बिलासपुर)

.परी परवीन (पीड़ित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *