ब्रेकिंग

चाकूबाजी में घायल फल कारोबारी की सिम्स में मौत के बाद जागी सिरगिट्टी पुलिस,आरोपी गोलू सर्किट को रायपुर से गिरफ्तार करने किया दावा…

Spread the love

0 तिफरा देवनन्दन नगर बाजार चौक पर रविवार हुई थी वारदात,

0 कारोबारी की पत्नी ने लगाया था पुलिस पर आरोप

बिलासपुर/ सिरगिट्टी पुलिस की कोताही से फल कारोबारी की जान चली गई। रविवार तिफरा देवनन्दन नगर में सरेबाज़ार हुई चाकूबाजी में घायल व्यवसायी ने सोमवार तड़के सिम्स में दम तोड़ दिया। इसी मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस पर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। अब पुलिस ने फरार आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह बैस ने बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे तिफरा बाजार चौक में केवल गोस्वामी पर एक नकाबपोश ने चाकू हमला किया जिससे केवल के पेट व पीठ में ग़म्भीर चोटे आई। केवल की पत्नी पूजा ने चीखते हुए जब नकाब को खींचा तो हमलावर की पहचान गोलू सर्किट के रूप में हुई, घायल की पत्नी और आसपास के लोगो ने हमलावर सर्किट को पकड़ भी लिया था लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला और रायपुर पहुंच गया, जिसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई श्री बैस ने बताया कि फल कारोबारी केवल ने आरोपी गोलू सर्किट की भाभी को रखा है वह सैदा में केवल के साथ रहती है, इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश थी, गोलू आये दिन केवल और उसकी पत्नी बच्चों को धमकी देता था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है। आरोपी गोलू पिछले साल-डेढ़ साल से रायपुर में रह रहा था और वही फास्टफूड का ठेला लगा रहा था।

ये है मृतक की पत्नी पूजा का आरोप

इस वारदात में मृत फल कारोबारी केवल गोस्वामी की पत्नी पूजा ने बताया कि गोलू सर्किट से उसके पति केवल का करीब 2-3 साल पहले विवाद हुआ था, वह आये दिन कभी बच्चे को मारने तो कभी उसे उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा था, उसने 2-3 बार सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, कारर्वाई के लिए तकादा भी किया परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *