

0 आंदोलन के नाम पर अराजकता और प्रदर्शनों पर प्रभावी अंकुश लगाने मांग
0 राष्ट्र प्रथम और सुदृढ़ व्यवस्था और निष्ठावान नेतृत्व का सदैव समर्थन
बिलासपुर / देश के 26 वे निर्वाचन आयुक्त का पूरे देश मे डंका बज रहा। कही उनके विरोध तो कही समर्थन में प्रदर्शन हो रहे। बिलासपुर में मंगलवार को वंदे मातरम मित्र मंडल ने उनके और एसआईआर के समर्थन में रैली निकाल कलेक्टर के नाम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
वंदे मातरम मित्र मंडल’ ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि मित्र मंडल सदैव राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ देश की सुदृढ़ व्यवस्था और निष्ठावान नेतृत्व का समर्थन करता रहा है। इस ज्ञापन के माध्यम से मंडल ने
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में देश की प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुदृढ़ बनाने में वरिष्ठ और निष्ठावान अधिकारियों का योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मंडल उनकी उत्कृष्ठ कार्यशैली, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का पूर्ण समर्थन करता है।
मंडल ने कहा कि एस.आई.आर. से जुड़े प्रावधान देश की सुरक्षा और व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंडल ने आंदोलन के नाम पर किये जा रहे अराजकता और प्रदर्शनों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
