
बिलासपुर ,,, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के डी पी विप्र महाविद्यालय में साइनेक्स मिलेनियम
(SciNex Millennium) का आयोजन किया जा रहा है! साइनेक्स मिलेनियम का ये तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह 28, 29, 30, को रखा गया है! इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्टार्टअप इंडिया के जरिये जोड़कर उन्हें हुनरमंद बना उनके पैरों पर खड़ा कराना है!

रजत जयंती वर्ष में आर्ट्स, कॉमर्स, और साइंस के विद्यार्थी वर्किंग मॉडल पर जोर दे रहे है! टीचर्स उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन कर रहे है! अभी तक महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग थीम पर तैयार 25 मॉडलों को पेटेंट कराने दिल्ली भेजने का दावा किया है! वही इस वर्ष और उत्कृष्ट मॉडल भेजने की बात कही जा रही है! साईनेक्स मिलेनियम के रजत जयंती समारोह को भव्य बनाने विद्यार्थी और टीचर्स इसकी तैयारी में जुटे है! इसका उद्येश्य केंद्र सरकार के स्टार्टअप योजना को बढ़ावा देना है! इवैल्यूएशन (मूल्यांकन) के अलावा तीन दिनों के भीतर कई सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। जिनमे चनात्मक कलाएं: रंगोली, पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता। हुनर प्रदर्शनः दुल्हन मेकअप और सलाद सज्जा/कुकिंग प्रतियोगिताएं शामिल है। विभिन्न विद्याओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इज़के अलावा कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाता है जिसमे विद्यार्थी लोकनृत्य, नाटक और संगीत के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करते है।
