ब्रेकिंग

सिरगिट्टी में चाकूबाजी के आरोपी बेखौफ, 20 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, घायल व्यापारी का परिवार दहशत में, न्याय के लिए दर-दर भटकते परिजन, सुस्त कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल, ‘भयमुक्त समाज’ के दावे फेल साबित…

Spread the love

बिलासपुर,,,, जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है! जहां चाकूबाजी जैसी संगीन वारदात के बावजूद आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहा है! और पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटकने को मजबूर है!
जानकारी के अनुसार, गणेश नगर निवासी संदीप साहू पर एक थोक व्यापारी ने उसके ही घर में घुसकर चाकू से कई वार कर दिए… जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया… पीड़ित पक्ष ने नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई… लेकिन घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है! बताया जा रहा है! कि संदीप साहू रेलवे स्टेशन के आसपास के दुकानदारों को आलू-प्याज की सप्लाई करता है! इसी व्यवसाय को लेकर बुधवारी बाजार के थोक व्यापारी संजू बतरा उससे नाराज चल रहा था…! व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते ही आरोपी ने इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया… घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है! आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है! पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर पूरा परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा… और सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है! इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! ऐसे में ‘भयमुक्त समाज’ और ‘सेंसिटिव पुलिसिंग’ के दावों पर भी संदेह नजर आने लगा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *