
बिलासपुर,,, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्ती तेज कर दी है! कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में विभागीय अमले ने 12 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कुल 10 वाहनों को जब्त किया है! इनमें 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर शामिल हैं! इन वाहनों को अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए अभिरक्षा में रखा गया है!
कई क्षेत्रों में एक साथ जांच, अवैध परिवहन का खुलासा…
खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया… जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने के मामले सामने आए…

विभागीय जानकारी के अनुसार, ग्राम खोलिपारा में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं, ग्राम लमेर में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त किया गया…
इसी तरह लाल खदान क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो हाइवा वाहन पकड़े गए…

ग्राम सैदा के पास चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते एक हाइवा जब्त किया गया… इसके अलावा लावर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन हाइवा और रेत का परिवहन करते एक हाइवा वाहन कार्रवाई की जद में आया…
कोनी, कोटा और लावर में रखे गए जब्त वाहन…
कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी 10 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोनी, पुलिस थाना कोटा और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है!

विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है!
अवैध खनिज कारोबार पर विभाग की नजर…
खनिज विभाग के अनुसार, जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग के समन्वय से कार्रवाई जारी है! लगातार की जा रही जांच से अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है! अब देखना होगा कि इन कार्रवाइयों का असर जिले में जारी अवैध खनिज कारोबार पर कितना पड़ता है!
