ब्रेकिंग

पैर में चोट से चोटिल उपमुख्यमंत्री पहुँचे सिम्स, परीक्षण के बाद लगाया गया कच्चा प्लास्टर…

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होकर इलाज के लिए सिम्स पहुँचने और इसके चलते उनके सारे कार्यक्रम निरस्त होने की खबर है।

अरुण साव, उपमुख्यमंत्री छग शासन

बताया जा रहा कि वे लोरमी में स्कूटी से दुर्गा पंडालों पर मातारानी के दर्शन के लिए निकले थे, इसी दौरान किसी ने उनकी स्कूटी को पीछे से ठोक दिया, उस समय तो उन्हें पता नही पर बाद में तेज दर्द होने पर पहले वहाँ डॉक्टर से उपचार व परामर्श लिया गया फिर शनिवार को उन्हें यहाँ सिम्स बिलासपुर लाया गया, परीक्षण के बाद उनके पैर के लिगामेंट के क्रैक होने की बात सामने आने पर पैर में अभी कच्चा प्लास्टर बांधा गया है, सूजन कम होने के बाद पक्का प्लास्टर लगाया जाएगा और पूरे उपचार में करीब मलह भर का समय लगने की बात कही जा रही, चोट लगने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *