0 ठेका कंपनी ने दिया 1 लाख के मुआवजे और आश्रित को नौकरी का आश्वासन
0 प्रबंधन ने नही दी जानकारी, भड़के परिजन और ग्रामीण मचाया हंगामा


बिलासपुरः एनटीपीसी सीपत में बुधवार शाम ड्यूटी से लौटते समय एक ठेकाकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देर रात करीब 1 बजे जब परिजन उसके न लौटने पर पता करने एनटीपीसी प्लांट पहुंचे, तब उन्हें बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई शव मरचुरी में रखवाया गया है, इधर सीपत पुलिस ने बिना जांच प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता दिया। इससे भड़के परिजनों और ग्रामीणो ने मटेरियल गेट के बाहर डेरा डाल हंगामा करते हुए एनटीपीसी प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगा मुआवजे की मांग की।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम देवरी निवासी 43 वर्षीय सुरेश वस्त्रकर पिता दुखीराम एनटीपीसी सीपत के एमजीआर डिपार्टमेंट में राइटस कंपनी के अधीन गैंगमैन में हेल्पर के रूप में कार्यरत था। बुधवार शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर-2 में छनाई कोयला का काम पूरा करने के बाद उसने अटेंडेंस भरा और अपने साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकला। साथी कर्मचारी घर पहुंच गए, लेकिन सुरेश देर रात तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजन तलाश करते हुए जब रात करीब 1 बजे उसे तलाशते एनटीपीसी प्लांट पहुंचे, तब उन्हें बताया गया कि सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनका शव सीपत हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखवाया गया है। परिजनों कज़ कहना है को प्रबंधन को पहले परिवार को सूचना देनी चाहिए जानकारी छिपा लाश को मरचुरी में भेजना क्या उचित है।
एनटीपीसी प्रबंधन ने घटना की जानकारी छिपाई और परिजनों को बिना सूचित किए शव अस्पताल भिजवा दिया। परिजन और ग्रामीण इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और मुआवज़े की मांग को लेकर मटेरियल गेट के सामने प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। रही सही कसर सीपत पुलिस के मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होना बताने से बिगड़ा। परिजन घटना को संदेहास्पद मानते हुए कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवज़े की मांग पर अड़े हैं। घटना के बाद से एनटीपीसी परिसर में तनाव का माहौल है।
000
ठेका कम्पनी के द्वारा 1 लाख मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी पर रखने का आश्वसन देने के बाद मामला शांत हो गया है। कम्पनी की ओर से 50 हजार नकद दे दिया गया हैं, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत
000
ये घटना नही सुसाइड है, इसलिए प्रबंधन के किसी फाल्ट का सवाल ही नही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, ठेका कम्पनी ने 1 लाख का मुआवजा और उनके परिवार के 1 सदस्य को नौकरी देने का आश्वसन दिया है।
प्रवीण रंजन भारती जनसम्पर्क अधिकारी एनटीपीसी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



