ब्रेकिंग

कालसर्प योग से मिला छुटकारा… अफसर भी बदल गए पर नही बदला न्यायधानी के तहसील दफ्तर का नजारा… दुर्गा नवमी के अवकाश के बावजूद सोमवार को दिनभर भरभंग खुला रहा रात को 6 से 9 खुलने वाला पिछवाड़े का आधुनिक अभिलेखागार…?

0कोई जिम्मेदार अफसर नही थे मौजूद

0उठ रहे सवाल कोई रिकॉर्ड गायब हो जाये या फोटो कॉपी कर फिर दुरुपयोग हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार

बिलासपुर ,,,, पता नहीं न्यायधानी के तहसील दफ्तर में कौन खरतर लोग आ गए… छुट्टी के दिन भी दफ्तर खुलने लगे भरभर काम हो रहा ! कालसर्प दोष लगने के बाद शाम 6 से रात 9 बजे तक खुलने वाला आधुनिक अभिलेखागार भी 19 अक्टूबर सोमवार को अवकाश के बावजूद दिनभर
भरभंग खुला रहा एक स्टाफ समेत 3 लोग राजस्व रिकार्ड को उलटते पलटते दिखे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के पावन पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है! जारी आदेश में बैंक कोषालय और केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को छोड़कर अन्य शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अवकाश रहा... पर बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित तहसील दफ्तर में पिछवाड़े का आधुनिक अभिलेखागार भरभंग खुल्ला रहा... इसके ठीक सामने कपड़े का फट्टा लगे... दूसरे छोर में सीलन भरे दीवारों के बीच फाइलें अस्त व्यस्त पड़ी रही...

मौके पर पहुंची CGDNA की टीम ने जब आधुनिक रिकार्ड रूम में मौजूद स्टॉप ने बताया कि उनकी पदस्थापना दूसरी जगह है, पेंडेंसी निबटाने SDM मैडम और तहसीलदार के आदेश पर अवकाश के दिन रिकार्ड रूम खोला गया है। इसके बाद CGDNA की टीम सामने तहसील कार्यालय पहुंची... तो दफ्तर का मुख्य द्वार आधा खुला दिखा... अंदर जाने पर SDM चेम्बर का पट भी खुला था...

सामने कक्ष में बैठे 2 बाबू अनमने मन से काम करते दिखे... जब उनसे पूछा गया...कि अवकाश के दिन वे कइसे दफ्तर में बैठे है! तो उन्होंने SDM और तहसीलदार द्वारा बुलाने की बात कही...

अब सवाल यह उठ रहा है! कि आम दिनो में शाम 6 से रात 8 से 9 बजे तक खुलने वाला अन्याधुनिक रिकॉर्ड रुम दुर्गा महानवमी के अवकाश के दिन दिन में कैसे खुला रहा… वहाँ बैठकर रिकॉर्ड पलटने वाले लोग है कौन… और ऐसे में यदि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो जाए या मोबाईल कैमरे से फोटो खींचकर कोई इसका दुरुपयोग कर ले तो इसका जिम्मेदार कौन होगा…? क्योंकि पूरे दफ्तर में कोई जिम्मेदार अफसर तो मौजुद रहे ही नहीं…

भोंदू और फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद भी ये गम्भीरता

फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड और भोंदूदास जमीन फर्जीवाड़ा कांड में दस्तावेज की फोटो कॉपी कर उसी में चिड़िया बिठा करोड़ो के खेल सामने आ चुका है, बावजूद इसके कितनी गम्भीरता और संवेदनशीलता बरती जा रहीं ये समझा जा सकता है।

0000

मैं बाहर हूँ, इसलिए मुझे ज्यादा जानकारी नही है। sdm मैडम और नायब तहसीलदार दफ्तर में है उन्होंने ही पेंडेंसी निबटाने स्टाफ को बुलाया था।

आकाश गुप्ता तहसीलदार बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *