ब्रेकिंग
Uncategorized

श्री नामदेव समाज के हरितालिका तीज उत्सव में रही स्पर्धाओं और गीत संगीत की धूम, पिंकी नामदेव को तीज सुंदरी का खिताब, नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन…

बिलासपुर । श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं महिला मंडल बिलासपुर का हरितालिका तीज मिलन समारोह गोंडपारा सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, युवतियों और बेटियों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल ताशा की धुन पर थिरककर खुशियां बांटी। इस अवसर पर मटकी फोड़
नृत्य प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ और प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता और साज सज्ज़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया
पिंकी नामदेव को ‘तीज सुंदरी’ चुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम के सभापति विनोद सोनी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की।

महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

इस अवसर पर समाज के महिला विंग का गठन किया
गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रभा श्रीवास्तव अध्यक्ष, पूजा श्रीवास्तव महामंत्री, मनीषा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, दीपा नामदेव सचिव, आरती नामदेव संयोजक तथा संजना वर्मा कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज की माताओं-बहनों को एक मंच पर लाकर पारस्परिक सौहार्द व संगठन को सुदृढ़ बनाना है।
कार्यक्रम में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, बृज किशोर चौधरी, एन.के. वर्मा, रितेश चौधरी, ओम प्रकाश नामदेव, संजू वर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक, महिला मंडल की सदस्याएं और परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button