ब्रेकिंग

173 करोड़ का आईटीएमएस का कैमरा फिर फेल, कपड़ा दुकान के हाइक्वालिटी कैमरे और सन्नी बाई की मदद से पुलिस ने चर्चित कबाड़ी के दुकान से बरामद किया 52 लाख का गुम चांदी…

Spread the love

0 1 माह 6 दिन पहले शिवटकीज़- पुराना बस स्टैंड रोड में कुरियर बाय के बैग से गिरा था चांदी से भरा पार्सल

0 अपने कर्मचारियों से उठवा रखा था दुकान में कबाड़ के नीचे छिपाकर

बिलासपुर … एक बार फिर 173 करोड़ का आईटीएमएस फेल हो गया। काम आया तो कपड़ा दुकान का हाइक्वालिटी कैमरा और सन्नी बाई, जिनकी मदद से पुलिस ने 1माह 6 दिन पूर्व सड़क पर गिरे आज की कीमत के हिसाब से 52 लाख की चांदी से भरे पार्सल को चर्चित कबाड़ कारोबारी छोटू पाण्डेय के ठिकाने से बरामद कर लिया। इसकी भनक लगी तो चर्चित कबाड़ी फरार हो गया और तौल में 2400 ग्राम चांदी गायब मिली।

मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार के प्रतिमा ज्वेलर्स के संचालक ने राजकोट से चांदी मंगाई थी।वीआईपी कुरियर के जरिए पार्सल बिलासपुर पहुंचा। गत 9 अप्रैल की सुबह कुरियर बॉय डिलवरी देने निकलां था कि रास्ते मे 18 किलो वाला पार्सल गिर गया। दुकानदार की शिकायत पर सिटी कोतवाली ने पड़ताल शुरू की। पूछताछ के दौरान कुरियर बॉय ने बताया कि पार्सल शिव टॉकीज बस स्टैंड रोड पर सत्या शोरुम से लाडीकर हॉस्पिटल के बीच कहीं पार्सल गिरना बताया, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो राजीव प्लाजा के एक कपड़े दुकान के हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे में छोटू पांडेय की कबाड़ दुकान के सामने पार्सल गिरता हुआ और एक व्यक्ति द्वारा पार्सल को उठाकर ले जाने का फुटेज सामने आया।

पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ की तो उसी कबाड़ दुकान में काम करने वाली कतियापारा की सन्नी बाई ने बताया कि दुकान में काम करने वाले लड़के ने पार्सल उठाकर कबाड़ दुकान के मालिक छोटू पांडेय को पार्सल दिया था। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी के दुकान और गोदाम की जांच की तो पार्सल दुकान में रखी शीशी-बोतलों और कबाड़ के बीच मिला जिसे मामले को ठंडा करने छिपाकर रखा था। पुलिस ने पार्सल तो बरामद कर लिया पर तौल से 2400 ग्राम चांदी कम निकली। इधर पुलिस के एक्टिव होते ही कबाड़ी छोटू पाण्डेय फरार हो गया। अब पुलिस उसे तलाश कर रही है,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *