बिलासपुर। कलाकारी में माहिर निगम के वेल्डर प्रदीप विश्वकर्मा ने कबाड़ और गाड़ियों के खराब टायरों पर कलाकृति कर शहर के प्रमुख स्वामी विवेकानंद उधान को सजाने पूरी ताकत झोंक दी है।

वे अपने सहयोगियों को न सिर्फ गाइडेंस दे रहे कि कैसे क्या करना है बल्कि खुद भी वेल्डिंग मशीन लेकर भिड़े है। यहाँ खराब अनुपयोगी टायरों से चेयर, सोफा सेट, डायनिंग टेबल, कुआँ को आकार दे रहे।
वहीं जब्ती के स्क्रेप से तरह तरह की कलाकृतियों गढ़ रहे, इनमे तर्क के क्लच प्लेट से सूरजमुखी के फूल, पुराने रॉड से फूल पत्तियां, टायर और लोहे के रॉड से कमल का फूल, टायर की बिल्ली आदि आकार दिए जा रहे।
निगम कर्मी कलाकार श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सारी कलाकृतियों निगम के जब्त कबाड़ और पुराने टायरों से बनाई जा रही। अभी काम जारी है कोई इन आकृतियों को आकार देने लगे है तो कोई कलर पेंट में। जल्द ही इसकी खूबसूरती निगम के प्रमुख स्वामी विवेकानंद उधान में दिखेगी। इसका उद्देश्य निगम के पम्प हाउस में पड़े कबाड़ का निदान कर स्वछता का माहौल बनाना और जनमानस को कबाड़ से सुंदरता दिखाना है।
प्रदीप विश्वकर्मा , नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

