बिलासपुर। बुलडोजरी कार्रवाई के नोटिस से आरपापार बसंत विहार मुख्य मार्ग से लिंगियाडीह अपोलो हॉस्पिटल रोड मानसी लॉज तक के रहवासियों और कारोबारियों में खलबली मच गई है। जारी नोटिस में 3 दिन की मोहलत समेत अतिक्रमण खुद हटा लेने चेतावनी दी गई है। वार्डवासी पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में अपने निर्माण को बचाने के लिए गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुँचे।

निगम प्रशासन द्वारा नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322/323 के तहत् जारी नोटिस में इलाके के रहवासियों और कारोबारियों को कहा गया है कि इन लोगो ने
पानी निकासी के मार्ग को अवरोध कर शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया है। जो कि अवैधानिक बताते हुए शासकीय जमीन पर किये गए अतिक्रमण को 3 दिन के अंदर हटाने अल्टीमेटम दिया है। साथ ही 3 दिन बाद आदेश का पालन न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।



