ब्रेकिंग

नवनियुक्त निगम आयुक्त कुमार साहब की चेतावनी ने सूखा दिया भृष्ट अफसरों का टोटा, पूछा किस जोन का है …15 लाख का झोलझाल कांड

Spread the love

बिलासपुर। नवनियुक्त निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने वित्तीय अनियमितता का सवाल उठाकर पूरे निगम के अफसरों की धुकधुकी मचा दी। उन्होंने दो टूक पूछा कि ताजा मामला है कहा का, फिर सख्त चेतावनी दी कि पूरे मामले की जांच प्रतिवेदन सौप अवगत कराएं खानगी की बरामदगी नही हुई तो मामला पुलिस को सौंपा जाएगा।
बिलासपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के गड़बड़झाले का हल्ला रायपुर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक है, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से लेकर प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्रालय के प्रभार वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव तक से मीडिया सवाल पूछ चुकी है, दोनो ने निरिक्षम और जांच करा कार्रवाई का हुंकारू भरा पर आज तक किसी भृष्टाचारी अफसर का बाल बांका नही हुआ…?पर सोमवार को निगम मुख्यालय विकास भवन के दृष्टि सभाकक्ष में नवनियुक्त निगम आयुक्त के तल्ख तेवर ने बैठक में मौजूद अफसरों का हलवा टाइट कर दिया कि उनका क्या होगा क्योंकि हमाम में तो सब... है? टाइप की स्थिति है यदि नए साहब की हड़की कारगर हुई तो संकट विंकट बढ़ सकता है? उम्मीद है कि नए कमिश्नर कंगाल नगर निगम को पटरी में लाने भरसक प्रयत्न करेंगे, क्योकि सबको पता है कि 178 करोड़ के बकाया बिजलीं बिल से लेकर ठेका कम्पनियों के करोड़ो की देनदारियों और स्टाफ के वेतन के लिए फंड के किस कदर लाले है, ऐसे में निगम के जोन क्रमांक 2 तिफरा- सिरगिट्टी जोन के 15 लाख के राजस्व वसूली के रकम के गबन और इस तरह के तमाम झोलझाल का पर्दाफाश होनेबसे निगम का आधा संकट कट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *