
0 राजकिशोर नगर में स्मृति वन के पास हुआ हादसा
*0 सड़क किनारे खून से लथपथ घायल तड़पते रहे*
*0 समय पर एम्बुलेंस सुविधा न मिलने के कारण हुई वरिष्ठ पत्रकार की मौत*

*बिलासपुर।* इमरजेंसी सर्विस के नाम पर हर माह करोड़ो फूंकने के बाद भी बीमार और घायलों को हॉस्पिटल तक पहुचाने एम्बुलेंस की सुविधा न मिलने से लोगो की जान जा रही है। सिस्टम में बैठे लोग जिम्मेदार ऐसे जीवलेवा कम्पनियों पर कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे है, वही हाल पुलिस का भी है…
हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्मृति वन के पास कैलाशधाम के सामने की है। स्कूटी सवार 3 लड़के कल्याणबाग से निकले और शनिमंदिर से स्मृतिवान की तरफ जा रही स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार सड़क किनारे खम्भे से टकराकर लहलुहाम होकर जमीन में गिरकर तड़पने लगे लोगो का हुजूम लग गया किसी ने सरकण्डा थानेदार को काल कर सूचित किया तो किसी ने सरकारी एम्बुलेंस सर्विस 108 को इस बीच कुछ युवाओं ने घायल लड़को को बाइक से अस्पताल पहुचाने की पहल की तो किसी ने एक लड़के के गर्दन के चोट का हवाला दे कार या आटो बुलाने कहा करीब आधे घण्टे बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुची न एम्बुलेंस तब युवाओं ने एक के बाद एक दो आटो को रोककर घायलों को तोरवा जेजे हॉस्पिटल ले जाने कहा।
Cgdna की टीम ने मौके पर मौजूद युवाओं से सरकारी एम्बुलेंस सर्विस को लेकर चर्चा की आप भी सुनिए वे क्या कह रहे…
शासन द्वारा करोड़ो रूपये खर्च कर घायलों और बीमारों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराकर उनकी जान बचाने की जो जिम्मेदारी दी है वो कैसा चल रहा और उसमें क्या सुधार और कार्रवाई होनी चाहिए सरकार ये तय करे, क्योकि नवभारत के वरिष्ठ उपसम्पादक प्रमोद शर्मा की मौत के मामले ने पूरे सिस्टम को नंगा कर दिया है, सीने में तेज दर्द और घबराहट से हलाकान श्री शर्मा के परिजन भी लगातार इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस को काल करते रहे पर एम्बुलेन्स नही पहुँची, तब कार से उन्हें सिम्स ले जाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी वरिष्ठ पत्रकार भाई प्रोमद शर्माजी की सांसें थम चुकी थी।
0000
सीजीडीएन ने जय अम्बे एम्बुलेंस सर्विस के स्थानीय मैनेजर से चर्चा की, उन्होंने बताया कि बिलासपुर में 15 एम्बुलेंस दौड़ रही है, आए तो यहाँ हादसे बहुत हो रहे दूसरा काल सेंटर में फोन न लगने और देर से सूचना मिलने के कारण दिक्कत हो रही, पत्रकार कालोनी और राजकिशोर नगर दोनो जगह एम्बुलेंस रवाना किया गया पर फिर वहाँ से मना कर दिया गया कि निजी वाहन से उन्हें हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
तौसीफ अली
मैनेजर जय अम्बे एम्बुलेंस सर्विस
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

