ब्रेकिंग

हम लगाए तो अपराध और जुर्माना इनको माफ, पूछता है न्यायधानी बिलासपुर ऐसा भेदभाव क्यो…

Spread the love

बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का नगर निगम का संविधान गिरगिट की तरह है! किसी को जुर्माना तो किसी को मौन सहमति मामला प्रदेश के कद्दावर नेता के  पिछलग्गूओ द्वारा अवसर विशेष पर चौक- चौराहों पर लगवाए गए उनके और उनके समर्थकों के चौखटे वाले बैनर पोस्टर का है!
निगम और जिला प्रशासन ने पिछले दिनों एक फरमान जारी कर सड़क किनारे और चौक चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाने वालो पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे! एक कारोबारी बर्थडे बॉय पर तो  50 हजार का जुर्माना भी ठोका गया था! इसके बाद से इसमें कुछ कमी भी आई थी! परन्तु नेताओं के समर्थकों ने अवसर विशेष पर फिर अपने और अपने नेता की तस्वीरों वाले बैनर पोस्टर से पूरे शहर के चौक चौराहों और सड़कों को बैनर पोस्टर से पाट डाला, बावजूद इसके किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई! तो फिर युवा व्यवसाई के खिलाफ क्यों…?
क्या प्रशासन के अफसर शहर नहीं घूमते और घूमते और देखते है! तो फिर इस नेता के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *