ब्रेकिंग

न्यायधानी में हर कदम पर कोई कातिल है जैसा हाल, सिरगिट्टी के मोमिनपारा में चाकूबाजी और आरोपी के स्कूटी को आग लगने से मचा बवाल, तनाव की सूचना पर पहुची पुलिस ने लाठी भांज मामले को संभाला

Spread the love


0न्यायधानी के मोमिनपारा में चाकूबाजी और आरोपी के स्कूटी को आग लगने से मचा बवाल,

0 तनाव की सूचना पर पहुची पुलिस ने लाठी भांज मामले को संभाला

बिलासपुर। न्यायधानी का सिरगिट्टी इलाका रविवार को फिर चाकूबाजी और आगजनी से दहल गया।वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।।
पुलिस के मुताबिक चुचुहियापारा फ्लाईओवर के पास मोमिनपारा में रविवार को यहां रहने वाले समीर अली और प्रिंस ओगरे पुरानी रंजिश को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। समीर ने प्रिंस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल प्रिंस को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उसे सिम्स रेफर कर दिया गया।

प्रिंस पर हमले से आक्रोशित उसके साथियों ने समीर की स्कूटी में आग लगा दी। घटना के बाद तनाव की सूचना पर पहुची सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर लट्ठ भांज हालात पर काबू पाया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी फरार हमलावर समीर अली को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी हमलावर की तलाश के लिए टीम गठित कर जल्द ही उसे पकड़ने का आश्वासन दिया तब कहि भीड़ शांत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *