ब्रेकिंग

संडे मंडे का चोचला बंद, सेंट्रल लांड्री मशीन के ठप होने के कारण गंदे और खून के दाग धब्बे वाले चादरों पर लेटने विवश है सिम्स के बीमार और घायल मरीज

Spread the love

बिलासपुर,,,, क्या संडे क्या मंडे सिम्स की सेंट्रल लांड्री एक पखवाड़े से ठप होने के कारण खून से सनी चादरों को पानी मे डुबो कर फिर वार्डो में भेजा जा रहा है! मजबूरन मरीजो को गंदे और दाग धब्बे वाले चादरों पर लेटकर इलाज कराना पड़ रहा है!

इन तस्वीरों में आप खुद देख लीजिए कैसे वाशिंग मशीन के दायर से चादरों को पानी मे डुबो डुबो कर बिना सर्फ साबुन के निकालकर सुखाकर वार्डो में तहाकर भेजा जा रहा है!


खींचतान कर 15 दिन निकल गए उच्चाधिकारियों को सब पता है, लेकिन किसी ने कोई पहल नही नतीजतन मरीजो को इन्ही गन्दे और दागदार चादरों पर लिटाकर इलाज किया जा रहा


जबकि दिनवार व्यवस्था बनाई गई थी कि सोमवार को मंडे और शनिवार को सटरडे वाला चादर वार्ड के बिस्तरों पर बिछाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *