ब्रेकिंग

राशन दुकानदारों को मिला दमदार नेतृत्व: रवि परयानी बने बिलासपुर जिला अध्यक्ष, संघ को नई दिशा और नई ताकत मिलने की उम्मीद…

Spread the love

बिलासपुर,,, शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने जिले में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रवि परयानी को बिलासपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है! उनकी नियुक्ति से जिले के समस्त राशन दुकानदारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है!
श्री परयानी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं! और उन्हें राशन वितरण व्यवस्था, दुकानदारों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों का गहरा अनुभव है! संगठन के प्रति उनका समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व जिले में राशन दुकानदारों के अधिकारों की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाएगा…
संघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राशन दुकानदारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा तथा शासन-प्रशासन के समक्ष दुकानदारों की आवाज मजबूती से रखी जाएगी… नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि परयानी को संघ के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *