ब्रेकिंग

बच्चों की शिक्षा और अन्नदाताओं के साथ किये जा रहे अन्याय के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने किया जंगी प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर की जमकर नारेबाजी

Spread the love

0 खोल दी युक्तियुक्तकरण कर्ण के दावों की पोल कहा 126 स्कूल अब भी शिक्षक विहीन

0 युक्तियुक्तकरण के नाम पर कलेक्टर कों अँधेरे में रख लगाया भाई- भतीजावाद चलाने आरोप

बिलासपुर,,,, शिक्षा औऱ अन्न दाताओ के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया, कांग्रेस का आरोप है! कि सरकार ने युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया, युक्तियुक्त करण के बाद भी 126 स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन है! स्कूलों में अव्यवस्था का आलम है! बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, युक्तियुक्त करण के नाम पर भाई भतीजा वाद किया गया है! विभाग के अफसरों ने रिश्तेदारों ओर करीबियों को शहर औऱ आसपास लाने कलेक्टर को अंधेरे में रख कर बड़ा खेल किया है!

वही खेती किसानी के समय में किसानो को खाद बीज नही मिल पा रहा है! डीएपी खाद की आवश्यकता है! इसके बाद भी किसानो को खाद बीज की आपूर्ति नही की जा रही है! बच्चों की शिक्षा औऱ अन्न दाताओ के साथ हो रहे इसी अन्याय को लेकर यह प्रदर्शन कर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से व्यवस्था बनाने की मांग की गई है! इसके बाद भी यदि इन समस्याओं का समाधान नही किया जाता तो सभी ब्लाक के स्कूलों औऱ सहकारी समितियों का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेसजनों ने अपनी पार्टी और नेताओ के समर्थन में जिंदाबाद तो मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

विजय पाण्डेय, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *