

बिलासपुर। गुरु पर आस्था का पर्व गुरुपूर्णिमा गुरुवार शहर समेत अंचलभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगो ने अपने-अपने गुरुस्थल पर गुरु की पूजा अर्चना कर गुरु के चरणों पर सिर नवाया। सदर बाजार के व्यंकटेश मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ।


श्री लक्ष्मी व्यंकटेश मंदिर में सुबह 5 .10 बजे नारायणाष्टक भजन, मंगला आरती 7 बजे श्रृंगार आरती, 7.10 में गुरु परम्परा पांसुर पाठ 7.30 बजे गुरु गादी में गुरु चित्रों का स्थापन, 8 बजे स्वामी जी द्वारा गुरूपरम्परा के अनुसार आचार्य स्वरूपों का पूजन,

आचार्यो का तनया और श्री सूक्त पुरुषसूक्त पाठ के बाद गुरुगादी और स्वामी जी गुरु महाराज का पूजन के बाद संगीतमय भजन का आयोजन किया गया। 11.30 बजे भगवान को भोग प्रसादी अर्पित कर भोग भंडारे का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शहर समेत अंचलभर के अनुयायी शिष्य और मंदिर के सेवादारों ने भगवत भजन और गुरुपूजन कर पुण्यलाभ लिया।



