0 पीछे का शटर भी रहता है बन्द, कोई देखने वालां नही, क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद जागेगा प्रशासन

0 कलेक्टर और एडिशनल एसपी ट्रफिक भी दे चुके चेतावनी

बिलासपुर। न नियम का डर न हादसों से सबक एसएसपी बैटक ले चुके एडिशनल एसपी चेतावनी दे चुके फिर भी कोचिंग संचालको ने व्यवस्था नही बनाई। नतीजतन पूरा परिसर गाड़ियों से खचाखच भरा है, सड़क तक गाड़ियां खड़ी है। यातायात बाधित हो रहा, सबसे बड़ा खतरा अफसर बनने कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को है, क्योकि यदि ऐसे में कोई अनहोनी हुई तो उन्हें भागने तक का मौका नही मिलेगा। शायद प्रशासन इसके बाद ही सख़्ती दिखायेगा। इन तस्वीरों में आप खुद देखिये…
ये तस्वीरे जुनाबिलासपुर नागोराव शेष स्कूल और गांधी चौक के बीच मुख्यमार्ग पर संचालित कोचिंग संस्थान का है। भूतल का पूरा परिसर बाइक और मोपेड से भरा है, सड़क तक गाड़ियों की पार्किंग दिखाई दे रही, पीछे का शटर हमेशा बन्द रहता है, ऊपर कोचिंग की क्लासेस चलती है, ऐसे में यदि कोई अनहोनी होती है तो विद्यार्थियों को जान बचाकर भागने का अवसर भी नही मिलेगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कलेक्टर और एसएसपी ने कोचिंग सेंटरों के संचालको की बैठक लेकर उन्हें सड़क पर गाड़ियां खड़ी न करने, कोचिंग सेंटरों में पार्किंग और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवथा बनाने निर्देश भी दिया था, पर इस पर कितना अमल हुआ ये भी देख लीजिए…

नही ली सबक
0 ये बिलासपुर है यदि आपकी गठरी मे माल और पावर में दम हो तो आपका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता, तभी तो बस स्टैंड के भारत होजियरी में जब आगजनी की घटना हुई 3-4 दिन में आग पर काबू पाया जा सका। तत्कालीन निगम आयुक्त ने पूरे भवन को हटवाने और इस संस्थान को अन्यत्र स्थान्तरित करने का दावा किया। पता नही कौन बैगा बाबा का भभूत काम किया कुछ नही बदला सब आज भी वही है, केवल संस्थान का मुख्यद्वार पीछे चला गया।
0 इसी तरह अग्रसेन चौक के श्री राम कपड़ा मार्केट में जब आगजनी की घटना और झुलसने से महिला और बच्चे की मौत हुई तब पता चला कि मार्किट के ऊपरी हिस्से का उपयोग रिहायशी के लिए किया जा रहा था। तब भी हल्ला मचा जांच और कार्रवाई की बात कही गई फिर हमेशा की तरह आंच कम होने पर राख ही बच गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 26, 2026राकधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरी इलाके में ईदमिलादुन्नबी के जुलूस पर दिनदहाड़े घपाघप चला चाकू, 3 युवक घायल एक को ग़म्भीर चोट…
UncategorizedAugust 25, 2026रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!
UncategorizedAugust 25, 2026अभिव्यक्ति की आज़ादी ज्यादा या मान कम…? सीएम और डिप्टी सीएम द्वय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भड़के समर्थक आईडी धारक और कमेंट्स करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत…!
UncategorizedAugust 25, 2026नवनिर्मित बिलासपुर गौसेवा धाम परिसर का शुभारंभ 31 को, 4 दिवसीय गौ कथा होगा भव्य आयोजन…



