ब्रेकिंग

बोलर ने पूर्व सीएम और पीसीसी चेयरमेन से भेंट कर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए फिर रखी दावेदारी, अपनी उपलब्धियों से कराया अवगत

Spread the love

बिलासपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से भेंट कर संगठन सृजन अभियान को लेकर चर्चा करते हुए पुनः बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

चर्चा के दौरान पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को उनके समक्ष रख अवगत कराया और अध्यक्ष पद के लिए फिर अपनी दावेदारी रखी.

चर्चा है कि पार्टी 30 अक्टूबर को अपने नए – जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो का ऐलान कर सकती है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *