
बोले…कमल सोनी*
सोना खुद एक ब्रांड है. किसी और नाम का मोहताज नहीं दिग्भ्रमित न हो ऑफर जूता-चप्पल या
कपड़ों की बिक्री
में हो सकता है,
सोने-चांदी में
नहीं…! *इन झूठे
*प्रलोभनों से बचे…*


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर आज सुबह से ही उनके कार्यालय में शुभकामनाएं देने लोगो का तांता लगा रहा। व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सराफा व्यापारी शामिल हुए। सभी ने उनके सफल नेतृत्व और सक्रिय सामाजिक भूमिका की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा…
सोना खुद एक ब्रांड है, किसी
और नाम का मोहताज नहीं।
आज कुछ बड़ी कंपनियां झूठे
ऑफर और विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही
हैं, जिससे आम जनता का
विश्वास और छोटे पारंपरिक
सराफा कारोबारियों की
प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।




उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के साथ ही छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने एक व्यापक ग्राहक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है।
कमल सोनी ने कहा…
ऑफर जूता-चप्पल या
कपड़ों की बिक्री में हो सकता है,
सोने-चांदी में नहीं…! इन झूठे
प्रलोभनों का असली मकसद
ग्राहकों को भ्रमित कर अपने शोरूम तक बुलाना है। उपभोक्ता जब सोना खरीदें तोसबसे पहले
हॉलमार्क और होलोग्राम की
जांच अवश्य करें और केवल
अपने विश्वसनीय व पारंपरिक
दुकानदार से ही खरीदारी करें।
उन्होंने आगे कहा कि…
ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि
हॉलमार्क और विश्वास ही
असली पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों और उपभोक्ताओं से सम्बन्ध बना उनके हित को ध्यान में रखना है, क्योकि ग्राहक भगवान है उनके साथ धोखा न हो उन्हें अपने मूल्य का सही और उचित सामान जेवर मिले यही उद्देश्य है, इस अवसर पर मौजूद सराफा कारोबारियो ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने व्यापारिक जगत में नई ऊर्जा और एकजुटता का वातावरण तैयार किया है।
त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का यह अभियान प्रदेशभर में विश्वास, पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 21, 2026रासायनिक खाद बनी बिपत, अब गोबर खाद, नीम और गोमूत्र के कीटनाशक का उपयोग से बढ़ाये उपज- राजेश सिंह
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…

