ब्रेकिंग

बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

Spread the love

बिलासपुर,,,,  नगर पालिक निगम की महापौर पूजा विधानी ने गुरुवार को जोन क्रमांक-5 के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया…. निरीक्षण के दौरान वीआईपी सिटी, पुराना बस स्टैंड रोड, जूना बिलासपुर, मस्जिद गली, हटरी चौक से होते हुए बैराज क्षेत्र तक भ्रमण किया गया….
महापौर ने नालियों की नियमित सफाई, सड़कों की स्वच्छता तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए…. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की सतत सफाई सुनिश्चित की जाए…. ताकि जलभराव की स्थिति न बने और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े… साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए….
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्याम साहू, भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक,  नवनियुक्त एल्डरमैन योगेश बोले पार्षद आशीष गुप्ता, राकेश सिंह ठाकुर एवं कीर्तिवर्धन गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं से महापौर को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *