ब्रेकिंग

बिल्डर और निगम अमले के दहनारो से सड़क, नाली, पाइप लाइन ध्वस्त,कालोनीवासियों में आक्रोश

Spread the love

बिलासपुर। तालाब को पटवाने के दौरान ठेकेदार ने तो खुदवाने के दौरान निगम प्रशासन ने कोनी रिवर व्यू कालोनी के सड़क नाली और पानी के पाइप लाइन की ऐसी तैसी कर दी। इससे मोहल्ले वासियों के यहां रहना दूभर हो गया है और जमकर आक्रोश है।

:तालाब को पटवाने के दौरान मिट्टी से भरे हाइवा के आवागमन से सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्डो क्षतिग्रस्त नाली ऑफ पाइप लाइन को विवाद के बाद ठेकेदार ने दुरुस्त कराया था। ले देकर बनी सड़क नाली अब निगम के एक्सीवेटर पोकलेन और भारी भरकम हाइवा के आवागमन से फिर अस्त-व्यस्त हो गई। इसके चलते लोगो का आवागमन मुश्किल हो गया है वही नाली टूटने से कालोनी की सड़क जर्जर और कीचड़ से सराबोर हो गई। पाइप लाइन भी जगह जगह से टूट गया है जिससे घरों में जलआपूर्ति ठप होने की वजह से पूरी कालोनी मर पानी के लिए हाहाकार मच गया है।


दरअसल रिवर व्यू कॉलोनी कोनी में पहले बिल्डर द्वारा तालाब की पटाई के लिए सैकड़ों हाइवा मिट्टी लाकर तालाब को पाटा गया था। मीडिया में खबरे प्रसारित होने के बाद जागे प्रशासनिक अफसरों ने बिल्डर पफ जुर्माना कर तालाब को उसके वास्तविक स्वरूप में लाने निर्देश दिया। लेकिन जब बिल्डर ने कुछ नही किया तो हमेशा की तरह निगम प्रशासन ने निगम का अमला और वाहन लगाकर खुद यहां बेगारी शुरू करा दी जिसके चलते फिर कालोनी के रोड़ नाली और पाइप लाइन की दुर्दशा हो गई। सड़के कीचड़ से सराबोर हो गई लोगो आवागमन मुश्किल हो गया पीने और निस्तारी के पानी का संकट खड़ा हो गया जिससे कालोनीवासियों में आक्रोश है। कालोनी के रहवासियों ने निगम प्रशासन से सड़क नाली और पाइप लाइन को दुरुस्त करने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *