
बिलासपुर। सुशासन में कई गई शिकायत और मीडिया में प्रसारित खबर के बाद आबकारी विभाग की टीम ने सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी के एक तालाब से 180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर अवैध शराब के बनाने और बिक्री के मामले में 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वही मीडिया की खबर को संज्ञान में लेकर सकरी के ग्राम अमेरी में किराना दुकान की आड़ में सरकार के समानन्तर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को पकड़कर 9.36 लीटर देशी/विदेशी शराब जप्त कर जेल दाखिल कराने का दावा किया है।


शिकायतों और खबरों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत कुमार तिवारी को को कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त आबकारी श्री तिवारी ने टीमो को टारगेट दे कार्रवाई के निर्देश दिए, इज़के बाद टीमो ने शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर गुरुवार 11 जून को ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब से लावारिस हालत में छुपाकर रखा180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आरोपिया रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर एवं शैलबाई पति सुरेन्द्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानतीय धारा 34(1)(क), 34 (2), 59(क) के तहत गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया।

वही निर्मला बाई पति रामनाथ एवं पूनम मालिया पति सन्नु मालिया के रिहायशी मकान से महुआ शराब जप्त कर 34(1)(क) का प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके अलावा मीडिया में प्रसारित सकरी क्षेत्र के एक किराना दुकान के पिछवाड़े के ग्रील से अवैध रूप से शराब बिक्री करने के वीडियो के आधार पर टीम को भेजा गया, टीम ने मीडिया में दर्शाए गए लोकेशन के आधार पर
ग्राम अमेरी थाना के सुरज बघेल पिता धनऊ राम को 9.36 लीटर देशी/विदेशी मदिरा शराब समेत पकड़कर कार्रवाई करने के बाद जेल दाखिल करा दिया।
आबकारी विभाग ने एक दिन पूर्व कोटा वृत्त प्रभारी द्वारा ग्राम लालपुर कोटा निवासी ओम प्रकाश टण्डन से 14.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध गैर जमानतीय प्रकरण कायम करने। मस्तूरी वृत्त प्रभारी द्वारा ग्राम भिलाई निवासी मनोज धनवार से 9.5 लीटर महुआ शराब जप्त करने
व कुछ दिन पूर्व वृत्त बिल्हा प्रभारी द्वारा ग्राम सैदा ( सकरी) के रवि वर्मा एवं ग्राम डड़हा थाना चकरभाठा के बलराम ठाकुर को अवैध शराब के मामले में न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल कराना बताया।
इन टीमो में वृत्त प्रभारी तेलेस्फोर एक्का, धर्मेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र जामड़े, ऐश्वर्या मिंज, वेद प्रकाश नेताम तथा छबि लाल पटेल मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षकों की टीम ने ये कार्रवाई की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…
UncategorizedJuly 13, 2026सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…
UncategorizedJuly 13, 2026तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…
UncategorizedJuly 12, 2026आखिर वो कौन सी ताकत है जो जोन अध्यक्ष की शिकायत और सदन में मामला उठने के बाद चबूतरे पर दुकान तनवा रहा, मामला व्यापार विहार में सब्जी बेचने के लिए आबंटित चबूतरे पर अवैध निर्माण का…

